![]() |
nathuniya-2-khesari-lal-yadav-daisy-shah-music-video |
नथुनिया 2 में खेसारी लाल यादव ने सलमान खान की एक्ट्रेस के साथ किया रोमांस,यूट्यूब पर होने लगा ट्रेंड
भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े एक्टर खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो नथुनिया 2 रिलीज हो गया और रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचाने लगा। इस गाने में खेसारी लाल यादव डेजी शाह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस गाने को 5 घंटे में ही 1मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। और यह यूटूब पर जबर्दस्त ट्रेंड कर रहा है।
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का एक नया गाना रिलीज हुआ है। इसने आते ही रिकॉर्ड तोड़ना शुरू कर दिया है सलमान खान के शो बिगबॉस ओटीटी 2 की कांटेस्ट आकांक्षा पुरी के साथ देखा गया था। जिस जोड़ी ने इंटरनेट पर आग लगा दी थी। और अब सलमान की हीरोइन डेजी शाह के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों का गाना यूट्यूब पर खूब ट्रेंड हो रहा है। और व्यूज ने तो होश उड़ा दिए हैं।
खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार है। उनके साथ हर कोई काम करना चाहते हैं। और वह सलमान के शो बिगबॉस में भी नजर आ चुके हैं। खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो नथुनिया 2 डेजी शाह के साथ 23 जून कोरिलीज हुआ है। जिसका की 5घंटे में ही 1मिलियन पार कर चुका है। और यह 10 वे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है।
नथुनिया 2 यूट्यूब पर धमाल
3साल पहले नथुनिया को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह के साथ फिल्माया गया था।तब इसको 525 मिलियन व्यूज मिले थे। इसे में अब नथुनिया 2 को देखना है यह कहा तक पहुंच पायेगा। इसे खेसारी ने खुद गाया है।
गाने को देखने के बाद चारों तरफ तारीफ हो रही है। खास बात यह है कि डेजी शाह बॉलीवुड सिनेमा को छोड़ भोजपुरी सिनेमा में कूद पड़ी है। डेजी शाह कोरियो ग्राफर और एक्ट्रेस है। दोनों की जोड़ी देखकर खूब खुश हैं। इसे रिकॉर्ड तोड़ ने के मूड में है।
गाने के बोल
हो अपना अंखियां में कजरा लगाके,
रखनी जुड़ा में साड़ी अटकाके,
आ हमार पावडर क्रीम लगे होजाई डिम बाटे एकही जगहिया खाली,
हो साईया बिन नथुनिया के डाली
0 टिप्पणियाँ