थलपति विजय की अन्तिम फिल्म का टीजर देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए, इंडस्ट्री छोड़ने से पहले की दहाड़ !
एक्टर विजय के राजनीति में आने से पहले उनकी अन्तिम फिल्म जन नायकन, का टीजर रिलीज कर दिया है। 51जन्म दिन पर विजय कि इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ जिसमें वे एक निडर पुलीस की भूमिका में नजर आएंगे।
राजनीति में आने से पहले विजय की इस आखिरी फिल्म जन नायकन का टीजर रविवार को रिलीज कर दिया गया। यह टीजर एक मिनट का है और विजय के 51 वे जन्म दिन पर kvn प्रोडक्शन ने यूट्यूब पर शेयर किया। इस 1मिनट के क्लिप में विजय एक निडर पुलीस वाले के रूप में नजर आ रहे हैं। ए उनकी अन्तिम फिल्म होने वाली है। ये जानकार उनके चाहने वाले उनपर और प्यार लुटा रहे हैं।
इस फिल्म में विजय पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं और उनके आस पास आग जलती हुई नजर आ रही है। हथियार लेकर वह एक आदमी पर वार करते हुए नजर आ रहे हैं।
टीजर के शुरुआत में एक डायलोग आता है एक सच्चा नेता सत्ता के लिए नहीं बल्कि जनता के लिए उठता है इसके बाद विजय हाथ में तलवार लेकर गुंडों पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं।
कब आयेगी फिल्म
बताया जा रहा है कि यह फिल्म मकर संक्रांति और पोंगल से पहले 9जनवरी 2026को रिलीज होगी।
थलपति विजय पूजा दिखेंगे साथ
इस फिल्म में विजय के साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। इसके अलावा बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियमणि, ममिता, मोनिशा ब्लेसी, वरलक्ष्मी, सरथ कुमार जैसे बड़े एक्टर नजर आएंगे।
0 टिप्पणियाँ